नई दिल्ली, 29 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● 499 अंकों के साथ चार विद्यार्थियों ने टॉप किया, पास प्रतिशत में लड़कों से आगे निकली लड़कियां
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की घोषणा की। 99.60 पास प्रतिशत के साथ तिरूवनंतपुरम रीजन सभी रीजनों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दूसरे स्थान पर 97.37 प्रतिशत के साथ चेन्नई रीजन रहा, जबकि 91.86 पास प्रतिशत के साथ अजमेर तीसरे स्थान पर रहा। कुल 16,24,682 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुये, जिसमें से 14,08,594 विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। इस वर्ष का कुल पास प्रतिशत 86.70 है। 499 अंकों के साथ चार विद्यार्थियों ने टॉप किया। टॉपरों का विवरण इस प्रकार हैं :-
● परिक्षार्थी का नाम/कुल अंक/स्कूल का नाम
• प्रखर मित्तल/499/डीपीएस, गुरूग्राम
• रिमझिम अग्रवाल/499/आर.पी.पब्लिक स्कूल, बिजनौर
• नन्दिनी गर्ग/499/स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल, शामली
• श्री लक्ष्मी जी/499/भवन्स विद्यालय, कोच्चि
लड़कों का कुल पास प्रतिशत 85.32 है, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 88.67 है, यह लड़कों से 3.35 प्रतिशत बेहतर है। 1,31,493 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये, जबकि 27,476 विद्यार्थियों को 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल हुए। सीबीएसई ने इस वर्ष दसवीं कक्षा की परीक्षा 5 मार्च, 2018 से 4 अप्रैल, 2018 तक आयोजित की थी। कुछ विवरण इस प्रकार हैं :-
● स्कूलों और परीक्षा केन्द्रों की कुल संख्या
स्कूलों की संख्या
परीक्षा केन्द्रों की संख्या (2018)
17567
4460
दिल्ली रीजन में परीक्षार्थियों का प्रदर्शन (कक्षा-X)
शामिल हुए
पास
पास %
286660
225361
78.62
विदेशी स्कूलों में परीक्षार्थियों का प्रदर्शन (कक्षा-X)
शामिल हुए
पास
पास %
23787
23388
98.32
संस्थानवार तुलनात्मक प्रदर्शन (कक्षा-X) 2018
पास %
I - जेएनवी - 97.31
II - केवीएस - 95.96
III - स्वतंत्र - 89.49
IV - सीटीएसए - 86.43
V - सरकारी - 63.97
VI - सरकारी सहायता प्रदत्त - 73.46
दिव्यांग परीक्षार्थियों का प्रदर्शन (कक्षा-X) 2018
शामिल हुए
पास
पास %
3760
3480
92.55
दिव्यांग श्रेणी में टॉपरों की सूची ( शीर्ष 3 )
परीक्षार्थी का नाम/कुल अंक/स्कूल का नाम
I अनुष्का पांडा/489/सनसिटी, गुरूग्राम
II सान्या गांधी/489/उत्तम स्कूल, गाजियाबाद
III सौम्या दीप प्रधान/484/जेएनवी,धनपुर, ओडिशा
दिव्यांग श्रेणी में परीक्षार्थियों की कुल संख्या
जिन्होंने प्राप्त किये >90% तथा >95% तथा इससे अधिक (2018)
>90% और इससे अधिक
>95% और इससे अधिक
135
21
पिछले वर्ष के अनुसार सीबीएसई ने इस वर्ष भी नेशनल इंफोरमेटिक्स सेन्टर (एनआईसी) के तकनीकी सहयोग से परीक्षा परिणामों को नेट पर डाला है। विद्यार्थी निम्नलिखित वेबसाइटों के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं।
www.results.nic.in
www.cbseresults.nic.in
www.cbse.nic.in
एनआईसी के टेलीफोन नम्बर जिससे आईवीआरएस का उपयोग करते हुए परिणाम पूछे जा सकते है।
टेलीफोन नंबर
कवर किये गये क्षेत्र
24300699 - दिल्ली में स्थानीय उपभोक्ताओं के लिए
011 – 24300699 - देश के अन्य भागों के उपभोक्ताओं के लिए
दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम निम्नलिखित पर एसएमएस भेजकर प्राप्त किये जा सकते है-
cbse10
मोबाइल नंबर 7738299899 पर। जन्म तिथि फॉरमेट ddmmyy है। सीबीएसई https://digilocker.gov.in. पर डिजीलॉकर में दसवीं कक्षा की डिजिटल अंक तालिका उपलब्ध कराएगा।
https://www.indiainside.org/post.php?id=2811