पूर्वावलोकन : भारत-नेपाल का बटालियन स्तर का संयुक्त अभ्याोस सूर्य किरण-XIII



नई दिल्ली, 24 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारत और नेपाल पिथौरागढ़ में 30 मई से 12 जून, 2018 तक संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास सूर्य किरण-XIII में भाग लेंगे। सैन्‍य अभ्‍यास में दोनों देशों के करीब 300 जवान हिस्‍सा लेंगे। इस दौरान सैनिक आपस में अपने अनुभवों को साझा करेंगे।

सूर्य किरण सैन्‍य अभ्‍यास साल में दो बार होता है, जो कि क्रमबद्ध रूप से दोनों ही देशों में आयोजित होता है। भारत कई देशों के साथ प्रशिक्षण अभ्‍यासों में भाग लेता है, लेकिन सैनिकों की संख्‍या के लिहाज से सूर्य किरण सैन्‍य अभ्‍यास सबसे बड़ा होता है। सूर्य किरण सैन्‍य अभ्‍यास का उद्देश्‍य संयुक्‍त रूप से पहाड़ी क्षेत्र में आतंकवादरोधी अभियानों को ध्‍यान में रखकर जवानों को प्रशिक्षित करना है। इस सैन्‍य अभ्‍यास के दौरान दोनों ही देशों के सेनाओं के जवान विभिन्‍न जवाबी कार्रवाइयों और आतंकवादरोधी अभियानों से जुड़े अपने पूर्व अनुभवों को साझा करेंगे।

संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास से दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ेगा और द्विपक्षीय संबंध सुदृढ होंगे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2749