नई दिल्ली, 23 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया
थावरचंद गहलोत की अध्यक्षता में केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकरिता मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और विजय सांपला भी मौजूद थे। बैठक का विषय "अनुसूचित जाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)/ आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी)/गैर-अधिसूचित और खानाबदोश जनजाति (डीएनटी) तथा दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूडीएस) के लिए छात्रवृत्ति योजना" था।
इस अवसर पर अपने संबोधन में थावरचंद गहलोत ने सदस्यों को अनुसूचित जाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)/ आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी)/गैर-अधिसूचित और खानाबदोश जनजाति (डीएनटी) तथा दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडीएस) के छात्रों के कल्याण के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्तियों का उद्देश्य इन वर्गों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को शैक्षणिक सशक्तिकरण की सुविधा प्रदान करना एवं शिक्षा के माध्यम से इनका आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि इन छात्रवृतियों के वित्तीय आवंटन में पर्याप्त वृद्धि हुई है और इनकी योग्यता मानदंड में भी परिवर्तन हुए हैं।
इस अवसर पर संबंधित संयुक्त सचिवों द्वारा इन सभी छात्रवृत्तियों के सभी पहलुओं पर प्रकाश डालने के लिए पावर प्वाइंट के माध्यम से जानकारी दी गई।
अनुसूचित जाति (अनुसूचित जाति), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)/आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी)/गैर-अधिसूचित और खानाबदोश जनजाति (डीएनटी) तथा दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं का विवरण निम्नानुसार हैं:
(i) अनुसूचित जातियों (एससी) की छात्रवृत्ति योजनाएं:
10वीं के बाद अनुसूचित जातियों (एससी) के छात्रों के लिए छात्रवृत्तियां।
कक्षा IX और X में पढ़ रहे अनुसूचित जातियों के छात्रों के लिए मैट्रिक-पूर्व छात्रवृत्ति।
ऐसे व्यवसायों जुड़े बच्चों जो सफाई एवं स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक व्यवसायों से जुडे लोगों के बच्चों के लिए मैट्रिक-पूर्व छात्रवृत्ति।
एम.फिल और पीएचडी कर रहे अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए राष्ट्रीय फैलोशिप योजना
अनुसूचित जाति आदि के उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय प्रवासी छात्रवृत्ति योजना।
अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए शीर्ष स्तर की छात्रवृत्ति योजना।
एससी और ओबीसी छात्रों के लिए नि: शुल्क कोचिंग योजना।
(ii) अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)/ आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) / गैर-अधिसूचित और खानाबदोश जनजातियों (डीएनटी) के लिए छात्रवृत्ति योजनाएं:
ओबीसी के लिए मैट्रिक-पूर्व छात्रवृत्ति।
ओबीसी छात्रों के लिए मैट्रिक के बाद छात्रवृत्ति।
आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) से संबंधित छात्रों के लिए मैट्रिक बाद छात्रवृत्ति की डॉ. अम्बेडकर योजना।
डीएनटी के लिए मैट्रिक-पूर्व और मेट्रिक बाद छात्रवृत्ति की डॉ अम्बेडकर योजना।
(iii) दिव्यांगजों के लिए छात्रवृत्ति योजनाएं:
मैट्रिक-पूर्व
मैट्रिक के बाद
शीर्ष स्तर की शिक्षा
राष्ट्रीय फैलोशिप
राष्ट्रीय प्रवासी छात्रवृत्ति
नि:शुल्क कोचिंग
सलाहकार समिति की बैठक में भाग लेने वाले सांसद थे- हरिओम सिंह राठौर, डॉ• ममताज संघमिता, वसंती एम और विनोद चावड़ा (सभी लोकसभा) तथा अहमद हसन, के• सोमाप्रसाद (सभी राज्य सभा)।
बैठक में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की सचिव नीलम साहनी, डीईपीडब्ल्यूडी सचिव शकुंतला डी गैमलिन और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=2742