खबरें विशेष : भारतीय रेल



नई दिल्ली, 23 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(●) रेल मंत्रालय और बीसीएल ने वर्ष 2018-19 के लिए एक सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए

रेल मंत्रालय और इसके प्रशासनिक नियंत्रण के तहत आने वाले सीपीएसई ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीएल) ने एक सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किया। बीसीएल नए वैगन के निर्माण, वैगन की मरम्मत, स्टील स्ट्रक्चरल फैब्रिकेशन और क्रेन के निर्माण का काम करती है।

सहमति-पत्र पर 23 मई को रेलवे बोर्ड के सचिव रंजनेश सहाय और बीसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) और निदेशक (वित्त) पीपी बोस ने हस्ताक्षर किए। सहमति-पत्र में वर्ष 2018-19 के दौरान वित्तीय और भौतिक दोनों लक्ष्य निर्धारित किये।

सहमति-पत्र के लक्ष्यों के अनुसार, बीसीएल ने परिचालन से 1200 करोड़ रुपये और वैगन उत्पादन से 1300 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य रखा है।


(●) रेल मंत्रालय और आरसीआईएल ने वर्ष 2018-19 के लिए एक सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए

रेल मंत्रालय और इसके प्रशासनिक नियंत्रण के तहत आने वाले सीपीएसई भारतीय रेलटेल निगम लिमिटेड (आरसीआईएल) ने एक सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किया। आरसीआईएल देश भर में दोहरीकरण, नई लाइन, विद्युतीकरण, कार्यशालाएं इत्यादि जैसी विभिन्न रेल परियोजनाएं पूरा करती हैं।

सहमति-पत्र पर 22 मई को रेलवे बोर्ड के सचिव रंजनेश सहाय और आरसीआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एन काशीनाथ ने हस्ताक्षर किए और वर्ष 2018-19 के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों के लिए वित्तीय और भौतिक दोनों लक्ष्य निर्धारित किये।

सहमति-पत्र के लक्ष्यों के अनुसार, आरसीआईएल ने परिचालन से 1200 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य रखा है। आरसीआईएल के अन्य लक्ष्य सीसीटीवी और वाई-फाई लगाने का है।


(●) रेल मंत्रालय और इरकॉन ने वर्ष 2018-19 के लिए एक सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए

रेल मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत आने वाले सीपीएसई इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी इंटरनैशनल लिमिटेड (इरकॉन) ने रेल मंत्रालय के साथ एक सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किया। इरकॉन भारत के साथ ही विदेशों में भी रेल, सड़क और निर्माण क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन का काम करती है।

सहमति-पत्र पर 22 मई को रेलवे बोर्ड के सचिव रंजनेश सहाय और इरकॉन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एस के चौधरी ने हस्ताक्षर किए और वर्ष 2018-19 के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों के लिए वित्तीय और भौतिक दोनों लक्ष्य निर्धारित किये।

सहमति-पत्र के लक्ष्यों के अनुसार, इरकॉन ने परिचालन से 4200 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य रखा है। इरकॉन के दूसरे लक्ष्य यूएसबीआरएल परियोजना, जोगबनी-बिराटनगर रेल लिंक, जयनगर-बिजलपुरा, शिवपुरी-गुना और बीकानेर-फलोदी राजमार्ग परियोजना इत्यादि जैसी राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाएं हैं।


(●) रेल मंत्रालय और एमआरवीसी ने 2018-19 के लिए एक सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए

रेल मंत्रालय ने मुंबई रेलवे विकास निगम लिमिटेड (एमआरवीसी) के साथ रेल मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत रेल मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार के एक संयुक्त उपक्रम में एक सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए। एमआरवीसी मुंबई शहरी परिवहन परियोजनाओं (एमयूटीपीज़) के तहत मुंबई उपनगरीय व्यवस्था पर रेल परियोजनाओं को क्रियान्वित करती हैं।

सहमति-पत्र पर 22 मई को रेलवे बोर्ड के सचिव रंजनेश सहाय और एमआरवीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आर एस खुराना ने हस्ताक्षर किए और वर्ष 2018-19 के लिए उपनगरीय परियोजनाओं के विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया।

सहमति-पत्र के लक्ष्यों के अनुसार, एमआरवीसी क्षमता संवर्द्धन, सुरक्षा सुधार, और यात्री सुविधाओं के विभिन्न उपनगरीय परियोजनाओं को पूरा करने पर 1464 करोड़ रुपये खर्च करेगा। एमयूटीपी के तहत इन परियोजनाओं का उपनगरीय इलाकों में मुंबईकरों की यात्रा तेज, सुरक्षित और आरामदेह बनाने में अहम योगदान होगा।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2740