अदन की खाड़ी के ऊपर हवा के भारी दबाव ने चक्रवाती तूफान ‘सागर’ का रूप लिया



नई दिल्ली, 17 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कल यानी 16 मई, 2018 को शाम में अदन की खाड़ी के ऊपर हवा का दबाव बना। यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए सवेरे गंभीर दबाव का रूप ले लिया और यह आज 17 मई, 2018 को भारतीय समय के अनुसार 0830 बजे अदन की खाड़ी के ऊपर अक्षांश 13.2o उत्तर तथा देशांतर 48.7o पूर्व अदन के निकट लगभग 400 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व (यमन) और सोकोत्रा द्वीप समूह के 560 किलोमीटर पश्चिम- उत्तर पश्चिम में चक्रवाती तूफान ‘सागर’ का रूप ले लिया। अगले 12 घंटों में इसमें हल्की तेजी आयेगी। अगले 12 घंटों में इसके पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों में तूफान के पश्चिम-दक्षिणपश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है।

■ चेतावनी : अगले 24 घंटे के दौरान अदन की खाड़ी के प्रणाली केंद्र के आसपास और पश्चिम मध्य तथा दक्षिण –पश्चिम अरब सागर के आसपास के क्षेत्रों में 65 से 75 और 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। उसके बाद यह धीरे-धीरे इसमें कमजोर पड़ जाएंगी।

■ समुद्री की स्थिति : अगले 24 घंटों के दौरान अदन की खाड़ी कवर करने वाले प्रणाली केंद्र के आसपास तथा पश्चिममध्य और दक्षिण–पश्चिम अरब सागर के आसपास के इलाकों में तेज समुद्री लहरें उठेंगी।

■ मछुआरों को चेतावनी : मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे अगले 48 घंटों के दौरान अदन की खाड़ी और पश्चिममध्य तथा दक्षिणपश्चिम अरब सागर के आसपास के इलाकों में न जाएं।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2678