भारत के राष्ट्रपति सियाचिन बेस कैम्प का दौरा करेंगे



नई दिल्ली, 09 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 10 मई 2018 को सियाचिन बेस कैम्प का दौरा करेंगे और वहां तैनात जवानों से बातचीत करेंगे। 2004 में राष्ट्रपति डॉ• एपीजे अब्दुल कलाम के इस बेस कैम्प के दौरे के बाद पहली बार राष्ट्रपति इस कैम्प का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कुमार पोस्ट का भी दौरा करेंगे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2598