नई दिल्ली, 01 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात दिवस के अवसर पर गुजरात वासियो को शुभकामनाएं दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात दिवस के अवसर पर गुजरात वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा “गुजरात के लोग अपनी सादगी और उद्यमशीलता के लिए उत्साह हेतु जाने जाते हैं। गुजरात ने देश के इतिहास में विशेष तौर पर स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अहम योगदान दिया हैं। मैं आशा व्यक्त करता हूं कि गुजरात देश की प्रगति में निरन्तर प्रोत्साहन प्रदान करता रहेगा।’’
● प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र वासियो को शुभकामनाएं दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा “महाराष्ट्र के लोगो को राज्य निर्माण दिवस की बधाई। मैं महाराष्ट्र की निरन्तर प्रगति ओर समृद्धि की कामना करता हूं। आशा है कि राज्य नई ऊचाइयों को छुएगा और देश की विकास यात्रा में सहयोग प्रदान करता रहेगा।’’
https://www.indiainside.org/post.php?id=2510