चीन रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री का वक्‍तव्‍य



नई दिल्ली, 26 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 27-28 अप्रैल, 2018 को वूहान, चीन की यात्रा करेंगे। चीन रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने निम्‍नलिखित वक्‍तव्‍य दिया :

‘मैं चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अनौपचारिक शिखर बैठक के लिए 27-28 अप्रैल, 2018 को वूहान, चीन की यात्रा पर जा रहा हूं।

राष्‍ट्रपति शी और मैं द्विपक्षीय और वैश्विक महत्‍व के अनेक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। हम राष्‍ट्रीय विकास के लिए हमारी दूरदर्शिता और प्राथमिकताओं, खासतौर से वर्तमान और भविष्‍य की अंतर्राष्‍ट्रीय स्थिति के बारे में बातचीत करेंगे।

हम रणनीतिक और दीर्घकालिक संदर्भ में भारत-चीन के संबंधों की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे।’

https://www.indiainside.org/post.php?id=2482