सीबीएसई 12 वीं कक्षा के अर्थशास्त्र विषय की पुनर्परीक्षा, पूर्व निर्धारित केंद्रों तथा पहले जारी किए गए प्रवेश पत्रों के आधार पर संचालित होगी



नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

सीबीएसई ने घोषणा की है कि सीबीएसई की 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र विषय की पुनर्परीक्षा पूर्व निर्धारित केंद्रों तथा पहले जारी किए गए प्रवेश पत्रों के आधार पर संचालित की जाएगी। 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र विषय (कोड 030) की पुनर्परीक्षा 25 अप्रैल, 2018 को आयोजित की जाएगी।

सीबीएसई के अनुसार परीक्षार्थी पूर्व निर्धारित केंद्रो पर पहले जारी किए गए प्रवेश पत्रों के आधार पर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जैसा कि 30 मार्च, 2018 को जारी अधिसूचना में जानकारी दी गई थी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2451