प्रधानमंत्री ने अंबेडकर जयंती सहित विभिन्न त्योहारों पर देश भर के लोगों को शुभकामनाएं दी



नई दिल्ली, 14 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(●) प्रधानमंत्री ने अंबेडकर जयंती पर लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अम्बेडकर जयंती पर लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, "अम्बेडकर जयंती पर बधाई। पूज्य बाबासाहब ने समाज के सबसे गरीब और वंचित वर्गों के लाखों लोगों को आशा दी। हमारे संविधान के निर्माण के प्रयासों के लिए हम उनके सदा आभारी रहेंगे। सभी देशवासियों को अम्बेडकर जयंती की शुभकामनाएं। जय भीम!"


(●) प्रधानमंत्री ने विभिन्न त्योहारों पर देश भर के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न त्योहारों पर देश भर के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कई ट्वीट्स कर देशवासियों को कहा.....

"सभी को बैसाखी की बधाई। यह त्योहार हर किसी के जीवन में खुशहाली लाए। हम अपने देश भर के मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जो हमारे देश के लोगों के लिए लगातार काम करते हुए अन्न का उत्पादन करते हैं।

भारत को अपनी विविधता पर गर्व है जो हमें विरासत में मिला है। देश भर के लोग आज विभिन्न त्यौहारों का जश्न मना रहे हैं। इन विशेष अवसरों पर सभी को शुभकामनाएं।

पुथंडु (तमिल नव वर्ष) के विशेष अवसर पर तमिल लोगों को शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाले वर्ष में आपकी सभी आकांक्षाएं पूर्ण हों।

विशु की शुभकामनाएं! नया वर्ष आप सबों के जीवन में नई आशा, अधिक समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए।

पहेला बैसाख के शुभ अवसर पर सभी बंगालियों के शुभकामनाएं। नया वर्ष आप सबों के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशी लेकर आए। शुभो-नबो-बरसो!

बोहगबिहु के अवसर पर मेरे असमिया बहनों और भाइयों को शुभकामनाएं। यह त्योहार ऊर्जा और उत्साह से संबंधित है, यह शुभ दिन हमारे समाज में खुशी और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।

पूरे विश्व में फैले ओडिया मित्रों को महा-विशुबा-संक्रांति पर शुभकामनाएं! आपका आने वाला वर्ष बहुत अच्छा हो। हमें अपने समृद्ध ओडिया संस्कृति पर गर्व है।”

https://www.indiainside.org/post.php?id=2362