प्रधानमंत्री ने इसरो के वैज्ञानिकों को आईआरएनएसएस -1I के सफल परीक्षण पर बधाई दी है



नई दिल्ली, 12 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को नेविगेशन उपग्रह आईआरएनएसएस-1I के सफल परीक्षण पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “नेविगेशन उपग्रह आईआरएनएसएस -1I के पीएसएलवी द्वारा सफल परीक्षण पर हमारे वैज्ञानिकों को बधाई। यह सफलता हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम के लाभ के साथ-साथ आम आदमी को भी लाभान्वित करेगी। इसरो की टीम पर हमें गर्व है।”

https://www.indiainside.org/post.php?id=2329