स्कूल बैंग पाकर 116 स्कूली बच्चों के चेहरे खिले



---हरिअेाम पाण्डेय, सोनभद्र, 02, अप्रैल, 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज।

एनसीएल बीना परियोजना में प्रेरणा महिला समिति ने सोमवार को सामाजिक निगमित दायित्व के अंतर्गत बीना परियोजना प्राइमरी स्कूल के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सत्र की शुरूवात में पढ़ाई को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल बैग का वितरण किया। बस्ते पाकर विद्यार्थिओं के चहरों मुस्कान से खिल गए। प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती किरण कुमार ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए जीवन में पढ़ाई के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्र-छात्राओं संग अध्यापक-अध्यापिकाओं को भी प्रेरित किया। स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) योगश सिंह ने बच्चों को पूरे मनोयोग से पठन-पाठन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (सामुदायिक विकास) गोविंद कुमार राय ने किया। इस अवसर पर बीना प्राइमरी स्कूल तथा बीना इंटरमीडिएट कालेज के शिक्षकगण भी मौजूद थी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2225