प्रधानमंत्री ने गुडफ्राइडे के उपलक्ष्य में यीशु मसीह के साहस और करूणा का स्मरण किया



नई दिल्ली, 30 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में यीशु मसीह के साहस और करूणा का स्मरण किया है।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि “गुड फ्राइडे के दिवस पर हम यीशु मसीह के साहस और करूणा का स्मरण करते हैं। यीशु मसीह ने दूसरों की सेवा और समाज से अन्याय, दर्द और दुखों को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2204