कायस्थों के तीर्थ ''आदि चित्रगुप्त मन्दिर पटना''  में मनेगा भव्य चित्रगुप्त प्रगटोत्सव



पटना, 20 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कायस्थों के चार धामों में से एक पटना के श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर परिसर में आज शाम दयानिधि और धीरेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें ब्रह्मांड के समस्त प्राणियों के शुभ-अशुभ कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले प्रभु भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा - प्रार्थना कर उनकी विशेष कृपा पाने हेतु 31मार्च चैत्र पूर्णिमा के शुभ दिन प्रभु का भव्य प्रगटोत्सव झांकी के साथ सम्पन्न करने का विचार हुआ।

बता दें कि कायस्थों के विश्व चर्चित संगठन कायस्थवाहिनी अंतर्राष्ट्रीय जो 49देशों में जनहितकारी कार्यों से चर्चा में रहता है, के प्रमुख मा• गुरूदेव पंकज भइया के निर्देशानुसार विगत वर्षों के तरह इस वर्ष भी विश्वभर में चित्रगुप्त प्रगटोत्सव महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। गौरतलब है कि पुराणों में कायस्थों के चार तीर्थ उल्लिखित हैं - जो हैं, 

• मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के अंकपात में स्थित शिला मंदिर,

• श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर अयोध्या जिला फैजाबाद (उत्तर प्रदेश),

• तमिलनाडू के काचीपुरम (पौराणिक-काचीपुरी) का श्री चित्रगुप्त स्वामी मंदिर,

• बिहार के पटना सिटी के दीवान मोहल्ले में, नौजरघाट सिथत ”श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर

पटना सहित, दयानिधि व धीरेन्द्र वर्मा ने पटना के कायस्थ समाज में एकता का बिगुल बजाते हुये कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पटना धाम के श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर, पटना में 31 मार्च को मनाया जायेगा, भव्य चित्रगुप्त प्रगटोत्सव जिसमें भगवान चित्रगुप्त जी की सुन्दर और मनोरम झांकी सबको हैरान करने वाली होगी। इस बैठक में अमित, पुष्कर, विजय, संजय समेत कायस्थ समाज के काफी लोग संगठित हुये और सभी ने एक तरफ होते हुये भगवान चित्रगुप्त जी के अवतरण पर्व को भव्य बनाने और समाज को एक सूत्र में बांधने का वचन लेते हुये बैठक का समापन किया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2100