प्रधानमंत्री ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाए जाने के लिए चादर सौंपी



नई दिल्ली, 18 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 मार्च को अजमेर शरीफ के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाए जाने के लिए अल्पसंख्यक मामले मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को चादर सौंपी।

प्रधानमंत्री ने उनके सालाना उर्स के मौके पर दुनिया भर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के अनुयायियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2071