चीन-सीमा पर सड़क निर्माण



नई दिल्ली, 05 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारत - चीन सीमा पर 73 सड़कों की पहचान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सड़कों के रूप में की गई है। इनमें से 61 सड़कों (आईसीबीआर) के निर्माण का दायित्व सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को दिया गया है, जिनकी कुल लम्बाई 3417.50 किमी• है।

उक्त जानकारी रक्षा राज्य मंत्री डॉ• सुभाष भामरे ने आज राज्य सभा में श्रीलाल सिंह वडोडिया को एक लिखित उत्तर में दी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1935