राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का इंदौर में भव्‍य समापन



इंदौर, 28 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

संस्कृति मंत्रालय द्वारा विविधापूर्ण संस्‍कृति पर आयोजित 'राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव (आरएसएम) -2018' का आज मध्यप्रदेश के इंदौर में भव्‍य समापन हुआ। इस रंगारंग समारोह में लोकसभा अध्यक्ष, सुमित्रा महाजन मुख्‍य अथिति थीं। इंदौर नगर निगम की महापैार मालिनी गौड़, नीय विनायक महेंद्र हरदिया और संस्कृति मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव प्रणव खुल्लर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

बारिश होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने सांस्कृतिक उत्सव में भाग लिया। ग्वालियर के मान मंदिर किले से आरंभ हुए इस आयोजन में शिल्प, वि‍वि‍ध कलाओं और विभिन्‍न तरह के व्‍यंजनों के प्रदर्शन के अलावा शानदार प्रस्‍तुतियां भी दी गयीं। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्‍पना की छत्रछाया में देश की समृद्ध, विविधतापूर्ण और अछूती संस्‍कृति से सबको एक साथ जेाड्ने के लिए आयोजन को काफी सराहना मिली।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने खाद्य, नृत्य और कलात्‍मक मनोरंजन के जरिए देश की विविधतापूर्ण संस्‍कृति की सुदंर छटा पेश करने वाले इस इस आयोजन के लिए संस्कृति मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि‍ यह आयोजन हमारे महान देश की परंपराओं,संस्‍कृति,धरोहरों तथा विविधता में एकता की भावना को मनाने का एक उत्‍सव है। उन्‍होंने इस आयोजन के लिए संस्‍कृ‍ति तथा पर्यावरण,वन और जलवायु राज्‍य मंत्री महेश शर्मा को बधाई भी दी।

श्रीमती महाजन ने कहा कि किसी भी संस्‍कृति को बनाना आसान है लेकिन उसका संरक्षण करना मुश्‍किल है। सदियों लग गयीं तब जाकर कहीं देश में एक समृद्ध संस्‍कृति विकसित हो पायी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1901