अशोक गुप्ता बने लायंस क्लब रेणुकूट के अध्यक्ष



रेणुकूट, 24 जुलाई। लायंस क्लब रेणुकूट का 48वां अधिष्ठापन समारोह हिण्डाल्को प्रेक्षागृह में लायन मण्डल 321-ई के पूर्व मल्टिपल काउन्सिल चेयरपर्सन ला० जितेन्द्र सिंह चौहान, ला० जगदीश वर्मा, ला० डा० अशोक सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष ला० विजय डोगरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व सचिव ला० ललित खुराना ने विगत वर्ष के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इसके उपरांत पूर्व मण्डलाध्यक्ष ला० हरीश अग्रवाल ने 16 नये सदस्यों को क्लब की सदस्यता प्रदान की। इसके उपरांत निवर्तमान अध्यक्ष विजय डोगरा ने चेंज ऑफ गार्ड के तहत नवनिर्वाचित अध्यक्ष ला० अशोक गुप्ता को अध्यक्षीय पिन पहना कर नये सत्र के लिए क्लब की बागडोर सौंप दी। पूर्व मण्डलाध्यक्ष ला० विरेन्द्र गोयल ने नव निर्वाचित अध्यक्ष ला० अशोक गुप्ता, सचिव मुकुल श्रीवास्तव, सहसचिव समीर सोनी, कोषाध्यक्ष संजीव वार्षणेय सहित अन्य निर्वाचित सदस्यों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि व विशिष्ट लायन सदस्यों ने लायन पत्रिका ‘‘रेनुका’’ का विमोचन किया व उपमण्डलाध्यक्ष ला० प्रभात चतुर्वेदी को लायंस क्लब में उनकी अनवरत सेवा के लिए विशेष इन्टरनेशनल पिन पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आगरा से ला० बबिता चौहान, वाराणसी से ला० डा० अंशू सिंह व दक्षिणांचल के लायंस पदाधिकारियों सहित रेणुकूट लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ला० शशि पाण्डेय व ला० रविशंकर तिवारी ने किया तथा धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक ला० आशीष सरन ने किया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=184