रेणुकूट, 17 जुलाई। लायंस उपमण्डलाध्यक्ष ला० प्रभात चतुर्वेदी व नवनिर्वाचित लायंस क्लब, रेणुकूट के अध्यक्ष ला० अशोक गुप्ता के नेतृत्व में खारपाथर स्थित प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल प्रांगण में रविवार दिनांक 16 जुलाई को लायंस क्लब रेणुकूट के सदस्यों द्वारा आम, अमरूद, पीपल, सागौन जैसे उपयोगी पौधे लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। ला० चतुर्वेदी ने बताया कि रेणुकूट लायंस क्लब ने इस सत्र में 5000 से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है और इसे हर हाल में पूरा किया जायेगा।
कार्यक्रम में पूर्व लायन अध्यक्ष ला० राजीव झुनझुनवाला, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र पाण्डेय, सचिव मुकुल श्रीवास्तव, संजीव वार्षणेय, विवेक श्रीवास्तव, रश्मि चतुर्वेदी, शोभा गुप्ता, गोपाल सिंह, समीर सोनी आदि सदस्यों ने भाग लेकर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुशील मिश्रा व ला० के० के० सिंह का सहयोग सराहनीय रहा।
https://www.indiainside.org/post.php?id=171