एनसीएल अमलोरी की सुरभि महिला समिति ने स्कूली बच्चों को दी परीक्षा सामग्री



---हरिओम पाण्डेय, बैढ़न, 07 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

एनसीएल के अमलोरी क्षेत्र की सुरभि महिला समिति ने मंगलवार को शासकीय विद्यालय, अमझर के स्कूली बच्चों के बीच बोर्ड, पेंसिल, रबर, कटर इत्यादि परीक्षा सामग्री का वितरण किया। स्कूली बच्चों को पढ़ाई में सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से परीक्षा सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच 52 नग परीक्षा सामग्री वितरित की गई। परीक्षा सामग्री वितरण कार्यक्रम में सुरभि महिला समिति की अध्यक्षा नीरजा गोमास्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में स्कूली बच्चों से खूब मन लगा कर पढ़ने एवं जीवन में सफल व सरल इंसान बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिर्फ किताबों के ज्ञान से कामयाबी की बुलंदियों को नहीं पाया जा सकता। कामयाबी पाने के लिए आस-पास के सामाजिक ज्ञान एवं व्यावहारिक ज्ञान की भी जरूरत होती है। उन्होंने स्कूली बच्चों को कभी भी असफलताओं से निराश होकर हिम्मत नहीं हारने की भी प्रेरणा दी। इस अवसर पर सुरभि महिला समिति की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।

गौरतलब है कि सुरभि महिला समिति, अमलोरी स्थानीय जरूरतमंदों को हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहती है। समिति ने गत सितंबर 2017 में सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं 27 युवतियों को सिलाई कार्य में काम आने वाली एक-एक टेलरिंग किट दी थी। साथ ही, तीन जरूरतमंद प्रशिक्षणार्थियों को समिति की ओर से एक-एक टेलरिंग मशीन भी दी गई थी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1709