मीडिया प्रजातंत्र का सबसे मजबूत चौथा स्तम्भ है : विधानसभा अध्यक्ष



पटना, 06 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(■) आई•एफ•डब्ल्यू•जे• के 128वें राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक का आगाज हुआ

(■) लीगल सेल का गठन किया गया

शनिवार को पटना के भारतीय नृत्य-कला मंदिर में आयोजित इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आई•एफ•डब्ल्यू•जे•) के 128वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में देशभर से आए पत्रकारों को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आज पत्रकारिता की चुनौतियाँ बढ़ी हैं लगातार पत्रकारों पर बढ़ते हमले चिंता का विषय हैं, मीडिया प्रजातंत्र का सबसे मजबूत चौथा स्तम्भ है जो तीनों स्तम्भ की निगरानी करता है। अगर मीडिया भय मुक्त नहीं हुआ तो प्रजातंत्र की जड़ें हिल जायेंगे, प्रजातंत्र की रक्षा के लिये मीडिया का भय मुक्त होना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि अगर लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ मीडिया नहीं होता तो आज भ्रष्टाचार के जो मामले उजागर हुये हैं वे कभी नहीं होते।

इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन साथ में मौजूद जदयू के एमएलसी रणवीर नंदन, आई•एफ•डब्ल्यू•जे• के राष्ट्रीय अध्यक्ष के• विक्रम राव, कांग्रेस के प्रदेश सचिव मंटू शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर विजय चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार देश के चौथे स्तम्भ में सबसे मजबूत स्तम्भ है बिहार में पत्रकारों के ऊपर हो रहे हमले से बिहार सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो उनकी लेखनी में सत्य तक खत्म हो जाएगी इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनना जरूरी है।

आई•एफ•डब्ल्यू•जे• के राष्ट्रीय अध्यक्ष के• विक्रम राव ने इस मौके पर कहा कि बदलते परिवेश में पत्रकारों के चरित्र निर्माण के लिए अपना मूल्यांकन करने की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के स्वागत पर धन्यवाद दिया।

वहीं राष्ट्रीय सचिव मोहन कुमार ने सभी का स्वागत किया, जबकि बिहार के महासचिव सुधीर मधुकर ने देश भर से आए पत्रकारों का पाटलीपुत्रा की धरती से आभार व्यक्त किया है। सबसे पहले आई•एफ•डब्ल्यू•जे• के पूर्व महासचिव, बिहार स्वर्गीय डॉ• देवाशीष घोष के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके उत्कृष्ट कार्यो को याद किया गया।

आई•एफ•डब्ल्यू•जे• बिहार के अध्यक्ष शशीभूषण प्रसाद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आर• पी• यादव, मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष सलमान खान, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी, झारखंड के अध्यक्ष शहनवाज हसन, तेलंगाना के पी• आनन्दम, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य हरिओम पाण्डेय, महाराष्ट्र के दशरथ पर्रिकर, तमिलनाडु के अध्यक्ष शगियाराज, सोशल मीडिया प्रभारी के• विश्वदेव रॉव आदि साथी पत्रकार मौजूद रहे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1380