02 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
लेसोथो के नरेश महामहिम लेत्सी III तथा महारानी महामहिम मासेनाते मोहातो सिसो ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।
लेसोथो के नरेश और महारानी का राष्ट्रपति भवन में स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और लेसोथो के संबंध घनिष्ठ और सौहृार्दपूर्ण हैं। भारत को लेसोथो के साथ साझेदारी से प्रसन्नता है। भारत लेसोथो के साथ विकास साझेदारी के लिए दृढ़ सकल्प है। हमने लेसेथो में आईटी सेंटर स्थापित किया है और युवाओं के प्रशिक्षण और उन्हें कौशल संपन्न बनाने में इसकी सफलता की आशा करते हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने लेसोथो की महिलाओं और युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए मासेरू में व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करने के लिए एलओसी का विस्तार किया है। उन्होंने कहा कि आईटीईसी कार्यक्रमों के अंतर्गत लेसोथो के साथ साझेदारी क्षमता तथा आईसीसीआर छात्रवृत्ति योजना प्रगति पर है।
राष्ट्रपति ने विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर भारत की उम्मीदवारी का निरंतर समर्थन करने के लिए लेसोथो की सराहना की। राष्ट्रपति ने लेसोथो द्वारा आईटीएलओएस में डॉ• नीरू चड्ढा को दिए समर्थन, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश दलवीर भंडारी को दिए गए समर्थन और यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में भारत के पुर्न निर्वाचन में समर्थन के लिए लेसोथो को विशेष रूप से धन्यवाद दिया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=1342