डॉ• एम• एम• जोशी ने साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को 'श्री नरेश मेहता वांग्मय सम्मान' प्रदान किया



--- हरेन्द्र शुक्ला।

हरदा, 24 दिसंबर। प्रख्यात ललित निबंधकार और कला समीक्षक नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भोपाल के हिन्दी भवन में डा• मुरली मनोहर जोशी ने प्रतिष्ठित श्री नरेश मेहता वांग्मय सम्मान प्रदान किया।

भोपाल के हिन्दी भवन में आयोजित कार्यक्रम में 23 दिसंबर को डा• मुरली मनोहर जोशी ने श्री उपाध्याय को यह पुरस्कार प्रदान किया, पुरस्कार में 51 हजार रूपयों की नगद राशी, शाल, श्रीफल, सम्मान प्रतीक प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि साहित्येत्तर लेखन और चिन्तन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रख्यात ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त साहित्यकार स्व• नरेश मेहता की स्मृति में यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाता है।

वर्ष 2016 में यह सम्मान वरिष्ठ कवि और कलाविद् प्रयाग शुक्ल को प्रदान किया गया था।

वर्ष 2017 के लिए यह पुरूस्कार जाने-माने ललित निबंधकार और कलाविद् नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को प्रदान किया जा रहा है, मूल रूप से हरदा निवासी श्री उपाध्याय को इससे पूर्व उनके साहित्य और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए देश-विदेश में एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा जा चुका है।

श्री उपाध्याय मध्यप्रदेश शासन में वाणिज्य कर विभाग में डारेक्टर के पद पर कार्यरत रहे हैं, उनके प्रशंसनीय शासकीय कार्यों के लिए मध्यप्रदेश शासन भी उन्हें एक लाख रूपयों की राशि के अपने सबसे प्रतिष्ठित सम्मान से पुरस्कृत कर चुका है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1268