(•) पीएमईजीपी के तहत ऋणों को मंजूरी देने में विलंब कम करने हेतु किए गए उपाय
20 दिसम्बर। पीएमईजीपी योजना के तहत ऋणों को मंजूरी देने की प्रक्रिया में विलंब कम करने हेतु निम्नलिखित उपाय किए गए हैं :
आवेदन प्रवाह और निधि प्रवाह की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने तथा पारदर्शिता लाने और बेहतर प्रबंधन के लिए, एक ऑनलाइन पीएमईजीपी ई-पोर्टल शुरू किया गया है। समस्त आवेदनों और निधि प्रवाह को निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन प्रोसेस किया जाएगा।ईडीपी प्रशिक्षण शीघ्र पूरा किए जाने के लिए, प्रशिक्षण विभागीय प्रशिक्षण केंद्रों तथा आरएसईटीआई/आरयूडीएसईटीआई के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं। केवीआईसी और आरएसईटीआई के राष्ट्रीय उद्यमशीलता केंद्र (एनएसीईआर) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया है।हेल्प डेस्क स्थापित कर ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए लाभार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा आवश्यक सहायता प्रदान करने हेतु कार्यान्वयन एजेंसियों को अनुदेश दिए गए हैं।बैंको से संबंधित पीएमईजीपी ऑनलाइन प्रणाली में कठिनाइयों को दूर करने के लिए, सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के संबंध में उनके मुख्यालय में नोडल अधिकरी नामित किए जा रहे हैं।
पिछले तीन वर्षों के दौरान और वर्तमान वर्ष में पीएमईजीपी के तहत सृजित जॉब्स की संख्या नीचे दर्शाई गई है :
वर्ष सृजित रोजगार
2014-15 3,57,502
2015-16 3,23,362
2016-17 4,07,840
2017-18 (30.11.2017 तक) 1,83,344
https://www.indiainside.org/post.php?id=1227