रेल मंत्री ने रेलवे के पहलवानों को शुभकामनाएं दीं



(●) भारतीय रेल मंत्रालय के पहलवानों ने हाल ही में जोहान्‍सवर्ग में आयोजित राष्‍ट्रमंडल कुश्‍ती प्रतियोगिता में भारत को पदक दिलाए

(●) भारत के कुश्‍ती दल के 60 सदस्‍यों में से 20 खिलाड़ी भारतीय रेल मंत्रालय से थे और पदक जीतने वालों में रेल मंत्रालय के सभी पहलवान थे

(●) भारतीय टीम ने कुल मिलाकर 59 पदक जीते, जिनमें से 20 भारतीय रेल मंत्रालय के पहलवानों ने जीते

20 दिसम्बर। अपनी जीत के क्रम को जारी रखते हुए तथा बेहतरीन खेल विरासत के साथ, भारतीय रेल मंत्रालय के खिलाडि़यों ने हाल ही में जोहान्‍सवर्ग में दिनांक 15 से 17 दिसंबर 2017 के दौरान आयोजित राष्‍ट्रमंडल कुश्‍ती प्रतियोगिता में भारत को एक बार फिर से पदक दिलाए। प्रतियोगिता में 60 खिलाडि़यों (पुरूष और महिलाएं) में से 20 खिलाड़ी भारतीय रेल मंत्रालय से थे।

भारतीय कुश्‍ती टीम ने 59 पदक जीते और इनमें से 20 पदक भारतीय रेल मंत्रालय के पहलवानों ने जीते, जिनमें सुशील कुमार और सुश्री साक्षी मलिक, दोनों ओलम्पि‍क पदक विजेता शामिल हैं। प्रतियोगिता में भारतीय रेल मंत्रालय के पहलवानों ने जो 20 पदक जीते, उनमें 10 पदक फ्री स्‍टाइल (पुरूष वर्ग),  3 पदक ग्रेको रोमन स्‍टाइल (पुरूष वर्ग) तथा 7 पदक ''महिला वर्ग'' के पदक थे। प्रतियोगिता की खासियत यह थी कि भारतीय रेल मंत्रालय के सभी 20 पहलवानों ने पदक जीते।

भारतीय रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल तथा रेल राज्‍य मंत्री और संचार मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्‍हा और रेल राज्‍य मंत्री राजेन गोहेन, रेलवे बोर्ड के अध्‍यक्ष अश्विनी लोहानी तथा रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड के अध्‍यक्ष एवं सदस्‍य डी• के• गायेन ने भारतीय रेल मंत्रालय के पहलवानों सहित सभी पहलवानों को राष्‍ट्र के लिए पदक जीतने के लिए मुबारकबाद दी। कुश्‍तीबाजों ने दिनांक 19 दिसंबर, 2017 को रेल भवन में रेल मंत्री से मुलाकात की।

यह बताया जाता है कि भारत ने थ्री स्‍टाइल्‍स (ग्रेको रोमन, फ्री स्‍टाइल और महिला कुश्‍ती) प्रत्‍येक के लिए दो टीमें (प्रत्‍येक में 10 सदस्‍य) भेजी थीं।

उपरोक्‍त प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे मंत्रालय के निम्‍नलिखित 20 पहलवानों ने राष्‍ट्रमंडल प्रतियोगिता में भाग लिया :

● पुरूष वर्ग: फ्री स्‍टाइल: सुशील कुमार, हितेन्‍द्र, जितेन्‍द्र, प्रवीन राना, सुमित और बजरंग (सभी उत्तर रेलवे), राहुल अवारे, उत्‍कर्ष काले (दोनों मध्‍य रेलवे), दीपक (पूर्व मध्‍य रेलवे), पवन (उत्तर मध्‍य रेलवे)।

कोच: अनिल मान और राजीव तोमर (दोनों उत्तर रेलवे)

ग्रेको रोमन स्‍टाइल: अमरनाथ यादव (पूर्वोत्तर रेलवे),  अनिल, हरदीप (उत्तर रेलवे)

कोच: सोनू (पूर्व मध्‍य रेलवे), चन्‍द्र विजय सिंह (पूर्वोत्तर रेलवे), 

रेफरी: संजय कुमार (उत्तर रेलवे)

● महिला वर्ग: सुश्री – गार्गी यादव (पूर्वोत्तर रेलवे),  साक्षी मलिक, विनेश (दोनों उत्तर रेलवे), किरण, कविता, रीतु मलिक, सीमा (उत्तर पश्चिम रेलवे)

कोच: कुलदीप सिंह (उत्तर रेलवे)

https://www.indiainside.org/post.php?id=1225