गुजरात : विधानसभा चुनाव 2017 द्वितीय चरण



● मतदान की तिथि-14 दिसंबर 2017; समय-प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे

11 दिसम्बर। भारत निर्वाचन आयोग ने 25 अक्टूबर 2017 को गुजरात में विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित किया था। गुजरात के कुल 182 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 93 क्षेत्रों में द्वितीय चरण का मतदान होगा। यह मतदान 14 दिसंबर 2017 को प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी की सूचना के अनुसार कोई भी मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय दल चुनाव में भाग नहीं ले रहा है।

● क्षेत्र और मतदाता के आधार पर सबसे छोटा तथा सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र

• क्षेत्रवार सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र दरियापुर (6 वर्ग किलोमीटर) और सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र राधनपुर (2,544 वर्ग किलोमीटर) है।

• मतदाता संख्या के आधार पर सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र लिमखेड़ा है, जहां 1,87,245 मतदाता हैं। इसी तरह सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र घाटलोदिया है, जहां कुल 3,52,316 मतदाता हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के द्वितीय चरण में 93 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 28,114 ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा और मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 25,558 है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1110