महेंद्र सिंह धोनी की पत्‍नी साक्षी ने अपने इन 'दो बेटों' के साथ शेयर किया एक खास फोटो...



क्रिकेट के दौरों में खिलाड़ियों का अपनी पत्‍नी और गर्लफ्रेंड को ले जाना आम बात है. टीम इंडिया का वेस्‍टइंडीज का दौरा भी इससे अलग नहीं है
ख़बर न्यूज़ डेस्क .
क्रिकेट के दौरों में खिलाड़ियों का अपनी पत्‍नी और गर्लफ्रेंड को ले जाना आम बात है. टीम इंडिया का वेस्‍टइंडीज का दौरा भी इससे अलग नहीं है. क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्‍नी हेजल को रविवार के दूसरे वनडे मैच के दौरान अपने पति की हौसला अफजाई करते हुए देखा गया. पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्‍नी साक्षी ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शिखर धवन के बेटे जोरावर और वेस्‍टइंडीज के क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के बेटे के साथ सेल्‍फी शेयर की है. इस फोटो का हैडिंग उन्‍होंने दिया है-"My two boys !!!#dhawanjr #bravojr !". यह फोटो बेहद मजेदार है और दोनों बच्‍चे इसमें बेहद मजाकिया चेहरा बनाते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि इन दोनों के साथ को साक्षी धोनी ने बेहद पसंद किया है.

https://www.indiainside.org/post.php?id=110