Logo

हावड़ा के नमकगोला घाट पर 1001 दिये प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली मनाया गया



हावड़ा - पश्चिम बंगाल, इंडिया इनसाइड न्यूज।

देव दीपावली हिंदू धर्म का एक पवित्र और प्रसिद्ध त्योहार है। यह कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध करके देवताओं को भय से मुक्त किया था। इसी खुशी में देवताओं ने स्वर्ग में दीप जलाकर उत्सव मनाया था। देव दीपावली को वाराणसी में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन गंगा के घाटों पर हजारों दीप जलाए जाते हैं, जिससे पूरा वातावरण सुंदर और प्रकाशमय हो जाता है। लोग पूजा करते हैं, गंगा स्नान करते हैं और दीपदान करते हैं। यह पर्व हमें अच्छाई, भक्ति और प्रकाश का संदेश देता है।

भोजपुरी नवयुवक संघ की ओर से हावड़ा के नमकगोला घाट पर 1001 दिये प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली मनाया गया। संघ के अध्यक्ष वेद तिवारी के दिशा निरेशानुषार नमक गोला घाट पर देव दीपावली का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि प्रतेक रविवार को माँ गंगा की भव्य आरती वाराणसी के पंडितों द्वारा किया जाता है जिसका आयोजन भोजपुरी नवयुवक संघ द्वारा किया जाता है जो कि संध्या 5:30 बजे होता है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=10728