
रामपुरा - कोटा - राजस्थान, इंडिया इनसाइड न्यूज।
महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शुक्रवार 20 नवम्बर, 2026 को साइबर सिक्योरिटी विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की संगीत विभागाध्यक्ष प्रेरणा शर्मा रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने संबंधी जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता तथा डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। साथ ही छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पूर्णचंद्र उपाध्याय ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. ऋतु वर्मा, डॉ. वैशाली मालव, डॉ. टीना शर्मा, डॉ. सुधांशु गौतम, डॉ. अंजना जाटव, डॉ. स्नेहलता शर्मा एवं गिरिजा यादव सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।
https://www.indiainside.org/post.php?id=10719