
कोटा - राजस्थान, इंडिया इनसाइड न्यूज।
राजकीय कन्या महाविद्यालय रामपुरा, कोटा में कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार 01 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय में बुधवार 04 नवंबर, 2026 को भगवान बिरसा मुंडा के जनजातीय समाज, संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘जनजातीय संस्कृति के विकास में भगवान बिरसा मुंडा का योगदान‘ रखा गया।
छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत तथा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष एवं योगदान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जनजातीय गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं परंपराओं से परिचत कराना तथा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और देश के लिए उनके योगदान के प्रति जागरुकता विकसित करना था।
कार्यक्रम का संचालन रामहेत द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य डॉ. अचल अरविंद, डॉ. वैशाली मालव, डॉ. ऋतु वर्मा, डॉ. टीना शर्मा, डॉ. तरन्नुम, डॉ. अंजना जाटव, डॉ. स्नेहलता शर्मा, गिरिजा यादव एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
https://www.indiainside.org/post.php?id=10705