Logo

मुजफ्फरपुर: कोलकाता के चोरबागान हादसे में मारे गए पिता-पुत्र के परिजनों को मुख्यमंत्री सुवेन्दु की ओर से 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता



मुजफ्फरपुर - बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज।

●मुख्यमंत्री ने भेजे 25-25 लाख के दो चेक

कोलकाता के चोरबागान में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी पिता-पुत्र के परिजनों को पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदाप की गयी है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मृतकों के परिजनों के लिए 25-25 लाख रुपये के दो मुआवजा चेक भेजे हैं।

गत दिनों चोरबागान हादसे में कुल 19 लोगों की मौत हुई थी। इनमें पश्चिम बंगाल के 17 मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित होकर आर्थिक सहायता प्रदान कर चुके हैं। वहीं, इस हादसे में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी एक ही परिवार के पिता और पुत्र की भी मौत हो गई थी। दो सदस्यों को खोने वाले परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने विशेष पहल की है। उन्होंने अपनी ओर से दोनों मृतकों के परिजनों के लिए कुल 50 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक मंत्री उमेश राय के हाथों भेजे हैं।

मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी ने मंत्री उमेश राय के फोन पर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर अपनी संवेदना व्यक्त की और इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।

एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुख्यमंत्री की ओर से भेजी गई यह आर्थिक सहायता हादसे से प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाने की एक छोटी सी पहल है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=10696