
हावड़ा/कोलकाता - पश्चिम बंगाल, इंडिया इनसाइड न्यूज।
भारतीय कमल मित्र संघ एवं भाजपा हावड़ा टाउन हेल्थ सेल के संयुक्त प्रयास से प्रकाश किला के नेतृत्व में कोलकाता, हावड़ा, लिलुआ, बाली एवं सलकिया सहित विभिन्न क्षेत्रों की अनेक दुर्गा पूजा समितियों को उत्कृष्ट आयोजन, सामाजिक सेवा एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित पूजा आयोजनों में संतोष मित्रा स्क्वायर, एलन पार्क, गांजा पार्क, रवींद्र सरोवर का आरएसएस पुस्तक स्टॉल, न्यू अलीपुर, हाजरा पार्क श्री संघ, बेलूर मठ की दुर्गा पूजा, नॉर्थ हावड़ा सार्वजनिक दुर्गा पूजा (नया मंदिर मैदान), स्वामी विवेकानंद स्पोर्टिंग क्लब, घुसुड़ी प्रोजेक्ट्स पूजा, डी. एन. स्क्वेयर, देशबंधु क्लब, खेमका स्कूल सहित अनेक अन्य पूजा समितियां शामिल रहीं। वहीं बेलूर मठ में रामकृष्ण मिशन के सहायक सचिव स्वामी बोधसरणानंद जी महाराज ने मोमेंटो ग्रहण किया। पूजा आयोजक प्रतिनिधियों में विधायक सजल घोष, विधायक सौरव सिकदर, शंकु पांडा, नवीन मिश्रा, भोला सोनकर एवं ओम प्रकाश मिश्रा सहित अन्य शामिल रहे।
इस अवसर पर एस. सी. दुबे, के. वदीवेल, अनंत लाठसारिया, प्रदीप मोदी, रवि शुक्ला, डॉ. विजय ओझा, योगेंद्र जैन, पी. डी. खंडेलवाल, आशीष सिंह एवं पीयूष अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
भारतीय कमल मित्र संघ के अध्यक्ष व भाजपा हावड़ा टाउन हेल्थ सेल के संयोजक प्रकाश किला ने कहा कि दुर्गा पूजा बंगाल की संस्कृति, सामाजिक एकता एवं सेवा भावना का प्रतीक है। पूजा समितियों का सम्मान उनके समर्पण और सामाजिक योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=10681