कोलकाता
पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।
●खिदिरपुर का नाम ‘भू-कैलाशपुर’ और मटियाबुर्ज का नाम ‘संस्कृतिनगर’ करने की माँग - प्रकाश किला
सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश किला ने पश्चिम बंगाल सरकार की नाम परिवर्तन संबंधी सलाहकार समिति से कोलकाता के खिदिरपुर और मटियाबुर्ज के नाम बदलने की माँग की है। प्रकाश किला ने प्रस्ताव रखा है कि खिदिरपुर का नाम बदलकर ‘भू-कैलाशपुर’ तथा मटियाबुर्ज का नाम बदलकर ‘संस्कृतिनगर’ किया जाए।
उन्होंने कहा कि कोलकाता की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों के नामों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। भारतीय संस्कृति, परंपरा और स्थानीय विरासत को सम्मान देने की दिशा में ऐसे प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार-विमर्श आवश्यक है।
श्री किला ने नाम परिवर्तन संबंधी सलाहकार समिति के अध्यक्ष स्वामी प्रदीप्तानंद महाराज, जिन्हें कार्तिक महाराज के नाम से जाना जाता है, तथा पश्चिम बंगाल सरकार से आग्रह किया कि इन दोनों प्रस्तावों की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक उपयुक्तता की समीक्षा कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि ‘भू-कैलाशपुर’ और ‘संस्कृतिनगर’ केवल नाम परिवर्तन के प्रस्ताव नहीं, बल्कि स्थानीय पहचान और सांस्कृतिक विरासत पर संवाद आरंभ करने का प्रयास हैं।
प्रकाश किला ने नागरिकों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों से भी इस विषय पर अपने सुझाव देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाम परिवर्तन का अंतिम निर्णय संबंधित प्रशासनिक प्रक्रिया और सक्षम प्राधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में आता है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=10663