'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम का आयोजन



कोटा - राजस्थान
इंडिया इनसाइड न्यूज।

'विकसित भारत-जन सेवा अभियान' के अंतर्गत शुक्रवार 02 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय, रामपुर (कोटा) में 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में छात्राओं और समस्त स्टाफ साथियों ने मिलकर श्रमदान किया और परिसर की व्यापक साफ-सफाई की। परिसर में श्रमदान के पश्चात स्टाफ रूम में गांधी जी के जीवन दर्शन एवं जन चेतना विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पूर्णचंद्र उपाध्याय ने उद्बोधन देते हुए गांधी जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला, साथ ही छात्राओं को अपने दैनिक दिनचर्या में स्वच्छता को एक अभिन्न अंग बनाने और जनसेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. वैशाली मालव एवं डॉ. टीना शर्मा एवं छात्राओं ने गांधी जी एवं शास्त्री जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर एनसीसी की छात्राओं ने 'स्वच्छता से समृद्धि' के विषय पर पोस्टर की प्रस्तुति के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में स्वच्छता की महत्ती भूमिका का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी रामहेत ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. अंचल अरविंद, डॉ. तरन्नुम, रामसिंह मीणा एवं गिराजा यादव आदि ने अपनी सहभागिता की।

https://www.indiainside.org/post.php?id=10651