हावड़ा
पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त, 2026) के विशेष अवसर पर शनिवार को हावड़ा हिन्दू चेतना मंच की ओर से एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया।
यह यात्रा लिलुआ बड़ा गेट से शुभारंभ होते हुए 56 नंबर मोड़ रंगोली मॉल होते हुए घुसड़ी, बांधा घाट, सालकीया होते हुए वापस अपने गंतव्य गया। इस यात्रा का नेतृत्व हावड़ा हिंदू चेतना मंच के अध्यक्ष सूर्यभान गुप्ता ने किया।
बतौर मुख्य अतिथि निसिथ दत्ता, अधिवक्ता बप्पादित्य दास, डॉ सुजयपाली सहित दिलीप गिरी, पंकज गुप्ता, उपेंद्र दास, हजारी गुप्ता, भीम गुप्ता, पारस नाथ गुप्ता, पवन शुक्ला, अनिल साव, उमेश कुमार शर्मा, अमन गुप्ता, आकाश गुप्ता, अनिल प्रसाद, राजू वर्मा, अजीत दास, सनी यादव, बलराम पाठक, संतोष मिश्रा राजकुमार जायसवाल, पप्पू जयसवाल अनेक गणमान्य लोग यात्रा में उपस्थित रहे।
बता दें कि यात्रा से पूर्व हावड़ा हिन्दू चेतना मंच के कार्यालय पर समाजसेवी निसिथ दत्ता ने तिरंगा फहराया, तनुश्री दास ने वन्दे मातरम् और धन-धान्य पुष्पे भोरा को गाया और मौजूद गणमान्य अतिथियों ने माँ भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम पूर्वाह्न 10 बजे शुरू हुआ और तिरंगा यात्रा अपराह्न 1 बजे समाप्त हुआ।
https://www.indiainside.org/post.php?id=10585