गदरपुर - उत्तराखंड
इंडिया इनसाइड न्यूज।
व्यापार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए महिला उद्यमी पल्लवी मनुदेव गौड़ा को कुमाऊँ केसरी न्यूज की ओर से ‘आइकॉन ऑफ देवभूमि अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें व्यवसाय, उद्यमिता, कृषि, रियल एस्टेट तथा सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
कुमाऊँ केसरी न्यूज एवं अर्पण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होटल अशोका रिसॉर्ट, ‘आइकॉन ऑफ देवभूमि अवॉर्ड’ समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग गुरु सोहित योगी रहे। समारोह में समाजसेवा, व्यापार, खेल, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया था।
पल्लवी मनुदेव गौड़ा अपनी व्यस्तता के कारण आयोजित समारोह में शामिल नहीं हो सकी थीं। कुमाऊँ केसरी न्यूज की ओर से उन्हें विधिवत ‘आइकॉन ऑफ देवभूमि अवॉर्ड-2026’ प्रदान किया गया।
पल्लवी मनुदेव गौड़ा पिछले 36 वर्षों से व्यवसाय, कृषि, रियल एस्टेट, सरकारी खान-पान विभाग से जुड़े कार्यों, सामाजिक संगठनों तथा समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके व्यावसायिक और सामाजिक कार्यों का विस्तार गुजरात, छत्तीसगढ़, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक रहा है। अब उन्होंने उत्तराखंड में भी अपने कार्यों और व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार की योजना बनाई है।
उद्यमिता के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ पल्लवी ने विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका कहना है कि व्यवसाय के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी आवश्यक है। उत्तराखंड में अपने कार्यों का विस्तार करते हुए वह प्रदेश की संभावनाओं से जुड़ने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर विकसित करने की दिशा में कार्य करना चाहती हैं।
सम्मान प्राप्त करने पर पल्लवी मनुदेव गौड़ा ने कुमाऊँ केसरी न्यूज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में किए गए कार्यों को मिलने वाला सम्मान नई ऊर्जा और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भविष्य में भी व्यवसाय के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कुमाऊँ केसरी न्यूज की ओर से प्रदान किया गया यह सम्मान महिला उद्यमिता, सामाजिक सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से सक्रिय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=10579