रायपुर
छत्तीसगढ़
इंडिया इनसाइड न्यूज।
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (बीजेएमटीयूसी) द्वारा संगठन को अधिक सशक्त एवं श्रमिक हितों के प्रति प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियाँ एवं दायित्वों का पुनर्गठन किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा की दिशानिर्देश, प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र रामटेके की अनुशंसा तथा प्रदेश अध्यक्ष हनुमंत साहु की सहमति से प्रदेश महासचिव बृजेश कुमार पाण्डेय द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी बसंतपुर निवासी रमेशचन्द्र कैवर्त्य को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल, छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें ऑल इंडिया कैजुअल एंड कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन के प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि रमेशचन्द्र कैवर्त्य अपने अनुभव, समर्पण एवं संगठनात्मक क्षमता के आधार पर श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा श्रमिक कल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री कैवर्त्य को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=10537