पश्चिम बंगाल: उत्तरकन्या में अग्निमित्रा पॉल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक



सिलीगुड़ी
पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।

उत्तरकन्या में महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पॉल की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुआ। कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद दार्जिलिंग हिल्स, तराई और डुआर्स क्षेत्र की पहली आधिकारिक यात्रा पर दार्जिलिंग सांसद राजू बिष्ट के अगुवाई में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सुश्री पॉल ने नगरपालिका मामलों, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, आपदा और संबंधित मुद्दों की समीक्षा की।

बैठक दौरान नगरपालिकाओं और नगर निगमों, अमृत परियोजना, जल निकासी, सीवरेज, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, आपदा की तैयारी, उससे बचाव और प्रबंधन, महिला एवं बाल विकास, आईसीडीएस, आंगनवाड़ी केंद्रों, विभिन्न समाज कल्याण योजनाओं, अन्नपूर्णा योजना और अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, वे व्यापक थे। दार्जिलिंग हिल्स, तराई और डुआर्स क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पर्यटकों से भरे क्षेत्र के लिए अच्छी नगरपालिका सेवाएं, साफ जल निकासी और अपशिष्ट प्रबंधन तथा यातायात प्रबंधन आवश्यक हैं। आपदा की बेहतर तैयारी लोगों को बाढ़ और भूस्खलन से बचाती है, जो अक्सर इस क्षेत्र को प्रभावित करते हैं। अतीत में, तृणमूल कांग्रेस सरकार ने आपदा से बचाव और प्रबंधन के मुद्दों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया था।

ज्ञात हो कि आईसीडीएस और आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिला एवं बाल विकास को मजबूत समर्थन भावी पीढ़ी को स्वस्थ रूप से विकसित होने में मदद करेगा। अन्नपूर्णा योजना जैसी समाज कल्याण योजनाएं महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों को आर्थिक स्वतंत्रता और सशक्तिकरण प्रदान करती हैं, इसलिए सभी के लिए समावेशिता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में, दार्जिलिंग हिल्स, तराई और डुआर्स क्षेत्र के लोगों के हितों की बेहतर सेवा करने के लिए इन मामलों पर काम करना जारी रखेंगे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=10475