गंगा नदी का बढ़ता जल स्तर: रामरेखा घाट पर अधिकारियों का जमावड़ा



बक्सर - बिहार
इंडिया इनसाइड न्यूज।

गंगा नदी में बढ़ते जल स्तर के दृष्टिगत सोमवार 16 जुलाई, 2025 को जिलाधिकारी बक्सर डॉ. विद्यानन्द सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से रामरेखा घाट का सुरक्षा की दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर, अंचलाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि खतरे का निशान 60.32 मीटर की तुलना में, वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर 59.07 मीटर है।

●गंगा नदी में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए:

• कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को सभी प्रमुख घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग, साइनेज आदि कराने का निदेश दिया गया।

• प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा शाखा बक्सर को रामरेखा घाट एवं प्रमुख घाटों पर एसडीआरएफ टीम को विशेष तौर पर प्रतिनियुक्ति करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे, का निर्देश दिया गया।

• कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि घाटों के किनारे सैंड बैग रखवाना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी बक्सर द्वारा गंगा नदी में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए नाव परिचालन पर पूर्णत: रोक लगाने एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निगरानी रखने हेतु निर्देश दिया गया। बता दें कि जिला प्रशासन के द्वारा बाढ पूर्व तैयारियों के अंतर्गत सभी कार्रवाई यथा आश्रय स्थल, सम्पूर्ति पोर्टल का अद्यतीकरण, सामुदायिक किचेन, पेयजल, पशुओं के लिए चारा आदि एवं मानव एवं पशु के लिए सभी आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी द्वारा बक्सर के जिलावासियों से अनुरोध किया गया कि बाढ़ के प्रति सर्तक रहेंगे तथा अपने बच्चों को नदी के किनारे जाने से परहेज करेंगे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=10219