पुलिस लाइन सोनभद्र में आगामी त्योहारों के मद्देनजर बैठक



सोनभद्र , 24 जून। पुलिस लाइन सोनभद्र के सभागार में आगामी त्योहारों के मद्देनजर उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर रतन कुमार श्रीवास्तव द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान जनपद के पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरूण कुमार दीक्षीत, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल डा० अवधेश कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष, प्रभारी एल०आई०यू०, प्रभारी क्राईम ब्रॉन्च व संवेदनशील चौकीयों के प्रभारी उपस्थित रहे। डीआईजी ने सर्वप्रथम आगामी त्योहार ईद को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाने, जनपद में खुले घुम रहे सुअरों को सुअर बारे मे बन्द कराने, यदि बारिश होती है तो नमाज कहां पढ़ी जाएगी उस स्थान को चिन्हित कर ड्यूटी लगाने, मस्जिद रोड के किनारे स्थित हो तो यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने, छोटे से छोटे तथ्यों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए जनपदीय पुलिस को सक्रिय रहने आवश्यक निर्देश दिये गये व साथ ही प्रभारी एल०आई०यू० को अपने क्षेत्रीय अभिसूचना को सतर्क रखते हुए सूचनाओं को एकत्रीत करने के निर्देश दिए गए। इसके उपरान्त डीआईजी द्वारा थानों पर माल लम्बित माल-मुकादमाती का निस्तारण कराने व अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण रखने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

https://www.indiainside.org/post.php?id=100