डलमऊ-रायबरेली, 31 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दीनगंज में बीती रात अज्ञात कारणों से डलमऊ ऊंचाहार गंग नहर कटने से क्षेत्र की सैकड़ों बीघे धान की फसल जलमग्न हो कर नष्ट हो गयी। किसानो ने जब इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी तो उनके कानो में जूं तक नहीं रेंगी।
बुधवार सुबह दीनगंज के किसानो के चार महीनों की मेहनत प्रशासन की लापरवाही की भेट चढ़ गई। सैकडों बीघा धान की फसल शारदा नहर दक्षिणी के डी पी सी पर खान्दी कटने से पूरी तरह से जलमगन हो गयी। ये घटना आज सुबह किसानों को जानकारी हुई जब गाँव के एक किसान धान की पिटाई करने अपने खेत पर पहुंचे तो वहां का मंजर देख कर बहुत बुरी तरह से सहम गया जिसके बाद आकर उसने अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। एकत्र ग्रामीणों ने तत्काल ऊपजिलाधिकारी को फोन के माध्यम से सूचना देनी चाही किंतु ऊपजिलाधिकारी साहब की नींद नहीं खुली जिसके बाद ग्रामीनो ने सिंचाई विभाग से सम्पर्क करने का प्रयास किया किन्तु नाकाम रहे।
सुबह 7 बजे के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों का मौके पर पहुंचने का दौर शुरू हुआ जिसके बाद भी अन्य कारण को बताते हुए वहां से चले गए। किसानो की समस्या को कोई भी अधिकारी ना तो सुनना चाहता है ना ही उन्हें किसी प्रकार की राहत की उम्मीद का भरोशा देना चाहता है। दीपावली का त्योहार को दिए जलाने की उम्मीद भी ख़त्म होती नजर आ रही है। फसल ही किसानो की जीविका का एकमात्र साधन होता है अब ऐसी स्थिति में उनका आगे क्या होगा ये सोच कर ही गमगींन हो जाते हैं किन्तु सिंचाई विभाग अपनी उदासीनता का प्रमाण देने में बिल्कुल भी पीछे नहीं है।