निर्वाचन आयोग ने चुनाव अधिकारियों के लिए सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया



नई दिल्ली, 13 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

निर्वाचन आयोग ने सुलभ चुनाव के प्रति अपने संकल्प के तहत चुनाव अधिकारियों के लिए नई दिल्ली स्थित निर्वाचन आयोग मुख्यालय में आईएसएलआरटीसी (भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र) के सहयोग से सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया।

आईएसएलआरटीसी (भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र) के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण का संचालन किया। इसमें चुनाव अधिकारियों को चुनाव, पहचान-पत्र, पता और मतदान केंद्रों इत्यादि से संबंधित सांकेतिक भाषा की मूलभूत जानकारी दी गई। इसके अलावा चुनाव अधिकारियों को दिव्यांग मतदाताओं के साथ बातचीत में शिष्टाचार बरतने की जानकारी दी गई और उन्हें खासकर बधिर मतदाताओं की जरूरतों के प्रति संवेदनशील बनाया गया। सत्र में अधिकारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यशाला का उद्देश्य दिव्यांगजनों के साथ बर्ताव में चुनाव अधिकारियों को संवेदनशील बनाना था ताकि चुनावी प्रक्रिया के दौरान वे दिव्यांगजनों की जरूरतों का बेहतर तरीके से ख्याल रख सकें।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
राष्ट्रीय विशेष
  India Inside News